देवभूमि के हालातों पर CM ने जताई चिंता, सभी DC को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिए निर्देश

Monday, Aug 19, 2019 - 03:07 PM (IST)

शिमला(तिलक राज): हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से पिछले तीन दिनों के भीतर ही दो दर्जन से ज्यादा लोगो की मौत हो गई। आधा दर्जन लोग अभी भी लापता है। सबसे ज्यादा मौते एक दर्जन शिमला में हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में 9 नेशनल हाईवे सहित 887 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गए। जिनमें से अभी भी 500 से ज़्यादा सड़के बन्द पड़ी हुई है। राजधानी शिमला में भी 403 सड़कें बंद थी। जिनको खोलने का कार्य जारी है। 575 करोड़ का नुकसान इस दौरान हुआ है।

हिमाचल में बारिश के कोहराम के बाद मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए है कि वह जल्द से सड़कों की बहाली करें। उ्नहोंने कहा कि तीन दिनों के भीतर 25 लोग काल का ग्रास बने है। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री राम लाल मार्कंड़य भी स्पीति में फंसे है। इसके अलावा सैलानी भी कुछ जगह फंसे है उनको भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन ये सभी लोग सुरक्षित है। बाकि बिजलीं व पानी को भी रिस्टोर करने की कोशिश की जा रहे है।
 

kirti