अचानक विधायक सुभाष ठाकुर के घर पहुंचे सीएम जयराम

Tuesday, Sep 07, 2021 - 03:11 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को अचानक ही विधायक सुभाष ठाकुर के घर पहुंचे। मंगलवार को सीएम जयराम अचानक हेलीकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर के लुहणू हेलीपैड पर प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सदर बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर के पैतृक गांव बगड़ी रवाना हो गए। हाल ही में विधायक सुभाष ठाकुर के पिता का देहांत हुआ था, जिसके चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के पहुंचे। मुख्यमंत्री के इस प्रवास की पूर्व में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं थी। 
 

Content Writer

prashant sharma