विधानसभा : नेगी के व्यवहार पर सीएम जयराम बोले- यहां ही ऐसा हाल, बाहर क्या करते होंगे

Saturday, Aug 13, 2022 - 07:52 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के व्यवहार को लेकर तीखी टिप्पणी की। उनका आरोप था कांग्रेस विधायक का व्यवहार सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह का व्यवहार सदन में कर रहे हैं, इससे वह बाहर कैसा व्यवहार करते होंगे, इसका स्वत: ही अनुमान लगाया जा सकता है। उनका कहना था कि सरकार उनसे जुड़े मामले की सारी जानकारी हासिल करने के बाद ही जवाब दे सकती है। नियमों के तहत दूसरे पक्ष को जाने बिना कार्रवाई करना ठीक नहीं है। सदन में इस मुद्दे को लेकर उस समय भारी हंगामा हुआ, जब जगत सिंह नेगी ने डी.सी. किन्नौर आबिद हुसैन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया था। उन्होंने डी.सी. किन्नौर पर लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह निर्वाचित प्रतिनिधि हैं तथा ऐसे में उनके साथ अधिकारी की तरफ से इस तरह का व्यवहार करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों को उस समय किया जाता है, जब वह कहीं और व्यस्त होते हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि डी.सी. किन्नौर के खिलाफ मिली शिकायत राज्य सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी है। सरकार से जैसे ही जांच की रिपोर्ट आएगी, उसे विशेषाधिकारी समिति को भेजा जाएगा। समिति से जवाब आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने जगत सिंह नेगी के पक्ष को सुनने और उस पर कार्रवाई करने की मांग की।

पक्ष-विपक्ष हुए उत्तेजित
विधानसभा में जब यह मामला उठा तो पक्ष और विपक्ष के सदस्य काफी उत्तेजित दिखे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी जगत सिंह नेगी के व्यवहार की ङ्क्षनदा की। मुख्यमंत्री जब जगत सिंह नेगी की तरफ से उठाए गए मामले का जवाब दे रहे थे, तो वह नियमों का हवाला देकर लगातार अपने पक्ष को सही ठहराने की कोशिश कर रहे थे। 

कांग्रेस में शामिल होने के सुक्खू के बयान पर बिफरे बिक्रम-पठानिया
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह व वन मंत्री राकेश पठानिया ने कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से मीडिया में दिए गए बयान पर नाराजगी जताई। इस पर सदन में कुछ देर हंगामा भी हुआ। दोनों मंत्रियों का कहना था कि कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से मीडिया में दिया गया यह बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है कि वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे लगता है कि सुक्खू की मानसिक स्थिति सही नहीं है, क्योंकि मौजूदा समय में कांग्रेस में कोई जाना नहीं चाहता। इस पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन मंत्रियों को टिकट कटने का डर सता रहा है, वह कांग्रेस पार्टी के संपर्क में है।

देश के नक्शे से गायब हो गई है कांग्रेस : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के नक्शे से गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर से ऐसी टिप्पणी करना सही नहीं 

Content Writer

Kuldeep