CM जयराम का सिंघम अवतार, Top Bureaucracy में किया बड़ा बदलाव

Saturday, May 12, 2018 - 09:32 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सी.एम. जयराम ठाकुर का पहली बार सिंघम अवतार देखने को मिला है। सी.एम. ने हिमाचल की टॉप ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करते हुए 18 आई.ए.एस. अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया है। मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा की जगह अब लगातार 3 मुख्यमंत्रियों के साथ वित्त विभाग का दायित्व देखने वाले अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी को मुख्यमंत्री का नया प्रधान सचिव लगाया गया है। उनको सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व भी सौंपा गया है। वहीं मनीषा नंदा को लोक निर्माण विभाग में तैनाती दी गई है। अब तक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना एवं जनसपंर्क, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का दायित्व देख रही मनीषा नंदा को सरकार ने लोक निर्माण विभाग के साथ राजस्व विभाग का दायित्व सौंपा है।




केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अतिरिक्त मुख्य सचिव बी.के.अग्रवाल को गृह एवं विजिलैंस के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार खाची अब बाल्दी के स्थान पर वित योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम का दायित्व देखेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन राम सुभग सिंह को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन टी.सी.पी., यू्.डी, हाऊसिंग व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग तरूण कपूर को ऊर्जा, वन, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी के साथ बिजली बोर्ड का चैयनमेन पद का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रधान सचिव तकनीकि शिक्षा, पशुपालन व आर.टी.जी. संजय गुप्ता को आर्युवैद एवं सहकारिता का दायित्व दिया गया है। वह निशा सिंह को आर्युवैद विभाग के दायित्व से भारमुक्त करेंगे।


प्रधान सचिव कार्मिक, ऊर्जा एवं उद्योग आर.डी.धीमान को उद्योग व तकनीकि शिक्षा के अलावा बागवानी का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य, गृह एवं विजिलैंस प्रबोध सक्सैना को टी.सी.पी. व हाऊसिंग के अलावा कार्मिक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। प्रधान सचिव बागवानी, आबकारी एवं काराधान व आई.टी. जगदीश चंद्र को आबकारी एवं काराधान के अलावा परिवहन एवं आई.टी. का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। प्रधान सचिव खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति ओंकार चंद शर्मा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के अलावा कृषि का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

 

सचिव ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज डा. आर.एन. बत्ता को मौजूदा दायित्वों के अलावा जी.ए.डी., संसदीय मामले, एस.ए.डी. व सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व दिया गया है। सचिव जी.ए.डी. व संसदीय मामले अक्षय सूद को सचिव वित्त, एम.डी. एच.पी.एम.सी. व मंडलायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा को सचिव वाई.एस.एस. के अलावा विभाग जांच आयुक्त का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सचिव एस.ए.डी. व सैनिक कल्याण विभाग डा. सुनील कुमार चौधरी को मंडलायुक्त शिमला के अलावा एम.डी. वित निगम का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। निदेशक ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज राकेश कुमार को आबकारी एवं काराधान आयुक्त के अलावा राज्य परियोजना निदेशक शून्य बजट प्राकृतिक खेती का दायित्व दिया गया है। निदेशक आई.टी. रोहन चंद ठाकुर को एम.डी. कौशल विकास निगम अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। कौशल विकास निगम का दायित्व देख रहे आई.एफ.एस. अधिकारी राजेश शर्मा की वन विभाग में वापिस हुई है। निदेशक हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान सी.पी. वर्मा को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के अलावा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

 

Vijay