CM जयराम ने नशे के खात्मे को मांगा महिला शक्ति से सहयोग

Wednesday, Mar 27, 2019 - 06:13 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): नौजवान भटक रहा है, नशे के गर्त में गिर रहा है। माता-पिता उसमें अपना भविष्य देख रहे होते हैं लेकिन वो भविष्य नशे के कारण अंधकारमय होता जा रहा है। नौजवान पीढ़ी को इस लत से बचाना है तो महिला शक्ति को आगे आना होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंदौरा के गंगथ में महिला सम्मेलन में कही। उन्होंने महिलाओं से सरकार की नशे के विरुद्ध चलाई मुहिम में आगे आने व नशे के खात्मे हेतु सहयोग मांगा।

देश का मूड मोदी को पी.एम बनाना, कांग्रेस छोड़ रही मैदान

वहीं सी.एम. कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों का पैनल बनाकर तो भेज दिया लेकिन जैसे ही भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए तो कांग्रेस ने अपने पैनल में लिए नामों पर फिर से पुनर्विचार करना शुरू कर दिया और कोई टिकट लेने को ही तैयार नहीं हो रहा क्योंकि कांग्रेस जान चुकी है कि देश का मूड नरेंद्र मोदी को पी.एम बनाने का है, इसलिए कांग्रेस मैदान छोड़ रही है।

आचार संहिता के बाद प्राथमिकता से हल होंगे रुके कार्य

वहीं उन्होंने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र को लेकर कहा कि विपक्ष क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर प्रश्न उठातें हैं तो मैं बता देना चाहता हूं कि सड़कें भाजपा के समय में ही नहीं टूटी हैं। मौसम के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, प्रदेश सरकार जिम्मेदारी से काम करेगी और आचार संहिता के बाद सभी रुके कार्य प्राथमिकता से हल किए जाएंगे।

 

Vijay