CM जयराम ने किया ऐलान, देहरी कॉलेज में शुरू होंगी M.Com की क्लासें

Sunday, Jan 20, 2019 - 09:56 PM (IST)

राजा का तालाब/फतेहपुर (अजय): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान लोगों को करोड़ों रुपए की सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की करीब 188.69 लाख रुपए से निर्मित खडौण, मुहाड़ उठाऊ पेयजल योजना जनता को समर्पित की, वहीं हिमुड़ा द्वारा निर्मित करीब 3.30 करोड़ रुपए से बने पुलिस थाना के भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फतेहपुर की जनता को सबसे बड़ी सौगात देते हुए करीब 13 करोड़ रुपए से बनने बाने मिनी सचिवालय का नींव पत्थर भी रखा। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार के मांग पत्र पर राजकीय देहरी महाविद्यालय में आगामी शिक्षण सत्र से एम.कॉम. व एम.एस.सी. फिजिक्स की क्लासें शुरू करने की भी घोषणा की।

रैहन सी.एच.सी. को सिविल अस्पताल का दर्जा

मुख्यमंत्री ने मिड हिमालय के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने सकरी गांव की आबादी को पुल के साथ जोडऩे के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रैहन के मौजूदा सी.एच.सी. अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की, वहीं उन्होंने राजा-का-तालाब को सब तहसील का दर्जा प्रदान करने पर विभागीय जानकारी लेने के उपरांत इस पर भी सरकार के सकारात्मक रवैये बारे जनसमूह को आश्वस्त किया।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार, एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शाहपुर विधायक सरवीण चौधरी, नूरपुर विधायक राकेश पठानिया, इंदौरा विधायक रीता धीमान, ज्वाली विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर, कांगड़ा को-ऑप्रेटिव बैंक चेयरमैन राजीव भारद्वाज, भाजयुमो प्रदेश सचिव पंकज हैप्पी सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vijay