विक्रमादित्य पर बिफरे CM जयराम, जानिए क्या कहा (Video)

Friday, Dec 21, 2018 - 06:17 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जब मीडिया से रु-ब-रु हुए तो उनके टारगेट पर केवल विक्रमादित्य ही थे। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता कर संघ पर टिप्पणी करना बिलकुल भी नहीं भाया। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह उन्हें शोभा नहीं देता है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तीन राज्यों में क्या हासिल किया।

कांग्रेस अध्यक्ष जीत में मानसिक रूप से प्रभावित दिख रहे हैं और यही कारण है कि वह शब्दों का चयन भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि देश की जनता उन्हें बुरी तरह से नाकार रही है और यही नहीं हिमाचल प्रदेश के नेता जो अभी चलना सीख रहे हैं वह भी उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। उनके खिलाफ अनाब-शनाब बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में विक्रमादित्य को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी भाषा पर विराम रखें अन्यथा भाजपा कार्यकर्ताओं को उनसे भी ज्यादा बोलना आता है। इसलिए वह अपनी भाषा और विचारों पर नियन्त्रण रखें।
 

Ekta