त्रासदी में 5 सदस्य खो चुके विनोद को सीएम ने दी सांत्वना, 20 लाख का चैक सौंपा

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 11:30 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह शुक्रवार दोपहर को नारीवाला पहुंचे। यहां बादल फटने से हुई त्रासदी में सिरमौरी ताल निवासी विनोद कुमार के परिवार के 5 सदस्य मलबे में जिंदा दफन हो गए थे। मुख्यमंत्री ने विनोद के बड़े भाई कमल के घर पहुंचकर विनोद को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार आपके साथ खड़ी है। हरसंभव सहायता की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विनोद को 20 लाख रुपए का चैक आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया। इस दौरान कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा कि विनोद का पूरा परिवार इस हादसे में खत्म हो गया है। सरकार की तरफ से विनोद को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि नियमों के तहत नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News