किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, शिमला में भू-स्खलन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 04:41 PM (IST)

PunjabKesariशिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। शिमला के भट्टाकुफ़्फ़र के पास पहाड़ी के पास भूस्खलन हुआ है। इसके कारण दो गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। जानकारी के अनुसार रात को बाईपास रोड पर पहाड़ी से मलबा गिरा है और इससे सड़क किनारे पार्क की गई दो गाड़ियों को भारी नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि भट्टाकुफ़्फ़र के शिव मंदिर के पास हर साल भूस्खलन होता है। बुधवार सुबह भी पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम के साथ पार्षद रीता ठाकुर मौके पर गई थी। वहीं, लोगों ने प्रशासन से बैरिगेट लगाने की मांग की है। बता दें कि इसी मार्ग पर भट्टाकुफरी सब्जी मंडी पर बीते माह लैंडस्लाइड हुआ था। सब्जी मंडी के ऊपर बड़ी मात्रा में मलबा आ गिरा था। भट्टाकुफर सड़क पर अक्सर लैंडस्लाइड होता रहता है। 
PunjabKesari
शिमला में मंगलवार शाम को हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई थी। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। दस अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। अगस्त महीना शुरू होते ही मानसून कमजोर हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में इस तरह के इलाकों में गाड़ियां खड़ी करने से परहेज करें। 
PunjabKesari
वहीं किन्नौर में भी कुछ इलाकों में भारी बारिश हुई है। मंगलवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, कांगड़ा में 34.7, सुंदरनगर में 34.3, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 33.2, चंबा में 32.7, सोलन में 31.2, धर्मशाला में 29.4, नाहन में 29.2, शिमला में 25.8, केलांग में 25.2, कल्पा में 23.0 और डलहौजी में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
PunjabKesari
वहीं दूसरी ओर किन्नौर जिले की मीरु पंचायत के रूनांग में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बाढ़ से सेब के बागीचे तबाह हो गए और लोगों के खेत व खलिहानों में पानी घुस गया। इतना ही नहीं चोलिंग स्थित आर्मी के हेलीपैड पर भी बाढ़ का मलबा आ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात को एक से दो बजे के बीच तेज बारिश का पानी उनके खेतों में घुस गया। मलबे से चोलिंग के समीप एनएच पांच पर भी यातायात ठप हो गय। रूनांग खड्ड से आगे चोलिंग के सपीप एनएच पांच पर रात करीब ढाई बजे बाढ़ आने से यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हाईवे बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
PunjabKesari
सुबह तक दोनों तरफ वाहनों का कतारे लग गई। जैसे ही एनएच बंद होने की सूचना प्रशासन को मिली। प्रशासन ने मशीनरी भेज कर हाईवे (भ्पहींल) को बहाल कर दिया है। एनएच-5के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि हाईवे देर रात से बंद जिसे बहाल कर दिया गया है। मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में कुछ जगह आज बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। छह से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई स्थानों पर अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News