देखिए मनाली के बुरूआ गांव में बारिश से हुई बर्बादी...

Tuesday, Sep 21, 2021 - 10:19 AM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली के बुरुआ गांव में आधी रात को बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से गांव में अफरा तफरी मच गई। बाढ़ का पानी ग्रामीणों के घरों और बगीचों में घुस गया। बादल फटने से हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ग्रामीणों के बगीचों व घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बुरुआ पंचायत के वार्ड 6 और चार के ग्रामीणों को अधिक नुकसान हुआ है। वार्ड 6 के साथ लगते नाले में आधी रात 12 बजे फ़टे बादल ने गांव को भारी नुकसान पहुंचाया है। देखिए बर्बादी की तस्वीरें...







Content Writer

Prashar