चम्बा के चुराह में बादल फटा, मक्की की फसल को भारी नुक्सान

Wednesday, Jun 15, 2022 - 11:25 PM (IST)

चम्बा (सुभानदीन): चम्बा जिले के चुराह के ऊपरी क्षेत्रों ग्राम पंचायत टेपा व गुइला में बादल फटने की घटना हुई। पंचायत टेपा के हैल गांव के समीप बादल फटने से आसपास के खेतों में बाढ़ आ गई जिसके चलते मक्की की फसल खेतों में ही नष्ट हो गई। आधे से ज्यादा मक्की की फसल पानी के साथ बह गई। रही-सही कसर ओलावृष्टि ने भी पूरी कर दी। ओलावृष्टि से सेब की फसल को भी काफी नुक्सान हुआ है। टेपा के पंचायत प्रधान ध्यान सिंह ने बताया कि हैल गांव में बादल फटने से लोगों के खेतों में काफी जलभराव हो गया। तेज बहाव के कारण खेतों में बड़ी-बड़ी नालियां भी बन गई हैं। अधिकतर मक्की की फसल बह गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay