भरमौर की कुगति पंचायत में बादल फटा, PWD को लाखों रुपए का नुक्सान

Friday, Oct 01, 2021 - 10:54 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की कुगति पंचायत में वीरवार रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे लोक निर्माण विभाग और कुगति संड़क को चौड़ा करने वाली कंपनी की मशीन बाढ़ में बह जाने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया गया। बाढ़ से क्रैश बैरियर व सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण मार्ग पर यातायात ठप्प हो गया। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। विभाग नुक्सान के आकलन में जुटा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि बादल फटने की घटना से विभाग को करीब 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। शनिवार शाम तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay