नाहन में स्वच्छता का संदेश देने दौड़े लोग, जगह-जगह चला सफाई अभियान (Video)

Tuesday, Oct 16, 2018 - 04:58 PM (IST)

नाहन (सतीश): स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर नाहन में स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना था। इस दौड़ में जिलाधीश ललित जैन व अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कई स्थानों पर सफाई भी की गई। जिलाधीश ने बताया कि इस दौड़ के जरिए लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार हो सके।

वहीं अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने कहा कि इस तरह की दौड़ में लोगों को जरूर भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सफाई अभियान में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Vijay