पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर कंडाघाट में चलाया सफाई अभियान

Tuesday, Sep 25, 2018 - 04:04 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन के कंडाघाट में मंगलवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष पर ‘स्वच्छ हिमाचल स्वस्थ हिमाचल’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप की अगुवाई में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कंडाघाट से कुफरी तक 60 किलोमीटर लंबे मार्ग एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर 30 टुकडिय़ों ने सफाई की। इस अभियान में स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्वछता अभियान में विशेष रूप से प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा नेता डा. राजेश कश्यप, पवन गुप्ता, कुमारी शीला ने भाग लिया।

15 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान
सांसद  प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। आज एकात्म मानववाद की सोच को जन-जन तक पहुंचाने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस है। उन्होंने कहा कि देशभर में 15 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2018 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अभियान के माध्यम से न केवल देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता की दिशा में जागरूक बनाना चाहते हैं अपितु स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए नागरिकों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश एवं प्रदेश को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

 

Vijay