घने जंगलों के बीच बना छतरी स्थल अपने आप में एक इतिहास

Friday, May 03, 2019 - 11:18 AM (IST)

नाहन : सिरमौरी हुक्मरानों की सैरगाह विला राऊंड की तराई के घने जंगलों के बीच ऊंची पहाड़ी पर बना छतरी स्थल अपने आप में एक इतिहास रहा है। कहते हैं कि सिरमौरी हुक्मरान जब जंगलों में शिकार करने जाते थे तो आराम करने के लिए छतरी स्थल का प्रयोग करते थे। रियासत काल में यहां एक छतरी लगाई गई थी। बाद में दशकों पहले नगर परिषद ने एक नई छतरी यहां स्थापित की।

घने जंगलों के बीच यह स्थल रमणीक है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल सैंकड़ों साल बाद भी आदर्श है। यहां के लोग घरों में देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को घुमाने के लिए छतरी पर ले जाते हैं। नगर परिषद ने छतरी तक पहुंचने के लिए विला राऊंड की प्रमुख सड़क से पक्का रास्ता बनाया है। मगर अब देर शाम यहां नशेड़ी पहुंचने लगते हैं। युवा यहां बैठकर प्रकृति का आनंद लेने की बजाय नशा करते हैं। पार्टी करने वालों ने यहां के साथ लगती ढलान को प्लास्टिक की बोतलें व अन्य कचरे से पाट दिया है।
 

kirti