अब पार्षदों के बनेंगे आई.डी. कार्ड

Thursday, Jun 13, 2019 - 04:59 PM (IST)

कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा की बैठक बुधवार को नगर परिषद के कार्यालय परिसर में अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के विकास व धर्मिक नगरी को स्वच्छ रखने हेतु कई योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान 15 भवनों के नक्शे भी पास किए गए। नप अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि बैठक से पूर्व नगर परिषद परिसर में स्थानीय लोगों व बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 12 लाख रुपए की लागत से तैयार हुए महिला एवं पुरुष शौचालय का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले लम्बे समय से लोगों को मांग को पूरा करते हुए आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए इस शौचालय में स्नानागार भी बनाया गया है। इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद के तमाम पार्षदों के आई कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, श्याम नारायण, पार्षद सुषमा वर्मा, सुमन वर्मा, पुष्पा, अनुराधा, नीतू, कोमल शर्मा, विनोद शर्मा, रमेश महेशी, सुरेश छेछा व बीना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

kirti