Technomac Scam मामले में CID की बड़ी कामयाबी, कंपनी का AGM गिरफ्तार

Thursday, Jul 19, 2018 - 10:00 PM (IST)

पांवटा साहिब: प्रदेश में सबसे बड़े 6,000 करोड़ रुपए के इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के फर्जीवाड़े के मामले में सी.आई.डी. ने कंपनी के ए.जी.एम. को गिरफ्तार किया है। सी.आई.डी. ने आरोपी को पांवटा साहिब की अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पांवटा साहिब के मिश्रवाला में इंडियन टैक्नोमैक कंपनी में करीब 6,000 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसकी जांच स्टेट सी.आई.डी. कर रही है। इस मामले में पहले भी सी.आई.डी. ने कंपनी के 2 पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अब सी.आई.डी. ने कंपनी के ए.जी.एम. एकाऊंट विवेक गुप्ता को गिरफ्तार किया है।


फर्जी बिल तैयार करता था ए.जी.एम.
बताया जा रहा है कि ए.जी.एम. विवेक गुप्ता फर्जी बिल तैयार करता था, जिसके आधार पर विभिन्न बैंकों से करोड़ों रुपए का ऋण लिया गया है। इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश सी.आई.ड़ी. ने किया था। इस मामले में सी.आई.डी. ने सबसे पहले कंपनी के डायरैक्टर विनय कुमार को गिरफ्तार किया था।


5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
उधर, स्टेट सी.आई.डी. के एस.पी. क्राइम संदीप धवल ने बताया कि इंडियन टैक्नोमैक कंपनी के फर्जीवाड़े में कंपनी के ए.जी.एम. को गिरफ्तार किया गया है, जिसको अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Vijay