पुलिस ने जब्त किया 11 किलो 700 ग्राम तम्बाकू

Saturday, Jun 16, 2018 - 04:36 PM (IST)

चौपाल : चौपाल पुलिस ने 11 किलो 700 ग्राम प्रतिबंधित तम्बाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चौपाल पुलिस की टीम एस.डी.पी.ओ. चौपाल संतोष शर्मा और थाना प्रभारी बलदेव सिंह की अगुवाई में चंबी क्षेत्र की ग्राम पंचायत झीना में छापेमारी की। इस दौरान ननहार में दुकान चलाने वाली संतोष गांव ननहार, डाकघर चंबी की दुकान पर दबिश दी तो वहां यह खेप बरामद हुई। गौरतलब है कि उपमंडल चौपाल के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रतिबंधित उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। एस.डी.पी.ओ. चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत बरामद किए गए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद को जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

 

Kuldeep