चिंतपूर्णी में टल्ली ड्राइवर ने दीवार तोड़ Bedroom में घुसा दी टाटा सूमो (Video)

Wednesday, Apr 24, 2019 - 02:08 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): चिंतपूर्णी के पास धर्मशाला महंता में एक अनियंत्रित टाटा सूमो एक मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे बैडरूम में जा घुसी। जिससे हादसे में 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय टाटा सूमो में सवार सुखदेव और पुष्पिंद्र सवार थे जोकि नशे में बताए जा रहे थे।


मंगलवार देर रात हादसे के दौरान दोनों सूमो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे कि घर से महज 50 मीटर दूरी पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे मकान में जा घुसी। इस हादसे में हरिराम (75) और उसकी पत्नी केसरी देवी (70) घायल हुए हैं। पुलिस ने देर रात ही कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Ekta