जाली करंसी मामले के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Saturday, Mar 09, 2019 - 08:47 PM (IST)

चिंतपूर्णी (हिमांशु): जाली करंसी मामले में आरोपित एक महिला सिंगर भी रह चुकी है और उसके कई गाने यू ट्यूब पर भी हैं। चिंतपूर्णी में जाली करंसी मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं थीं। पुलिस ने महिला के देवर जसवीर के घर से एक स्कैनर भी बरामद किया है। आरोप है कि उक्त स्कैनर की मदद से इन लोगों ने जाली करंसी तैयार की थी। जाली करंसी मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट मे पेश किया, जिसमें कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है।

Kuldeep