मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार : बिंदल

Sunday, Dec 08, 2019 - 11:08 PM (IST)

चिंतपूर्णी, (सुनील): विधानसभा अध्यक्ष राजीव ङ्क्षबदल ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। दर्शन करने के पश्चात पत्रकार वार्ता के दौरान राजीव बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में विधानसभा सत्र महत्वपूर्ण होता है, जिसमें प्रतिपक्ष को अपनी आवाज बुलंद करने का सुनहरा अवसर मिलता है। प्रदेश के गंभीर मुद्दों को विंटर सत्र में उठाने का अवसर मिलता है। राजीव बिंदल ने कहा कि विपक्ष ने नियम 62, 130 व 101 के अंतर्गत नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 6 दिन तक चलने वाले विंटर सत्र में विधायक शक्ति अनुसार जनहित मुद्दों को सत्र में उठाएं, जिनका सरकार उत्तर दे।

मैं मंत्री पद से ऊपर बैठा हूं

ई-विधानसभा बारे पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए राजीव ङ्क्षबदल ने कहा कि हिमाचल की ई-विधान सभा बेहतरीन है तथा पूरे भारत ने इसे स्वीकार किया है। लोकसभा में इसकी प्रस्तुति हुई है। पूरे देश तथा अमरीकन एजैंसी ने ई-विधानसभा की सराहना की है तथा इसे ई-विधानसभा में कन्वर्ट कर दिया है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार बारे पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री पद से ऊपर बैठा हूं। यदि जिम्मेदारी मिलती है तो उसे भी बखूबी निभाऊंगा।

Kuldeep