China ने 8 साल बाद छोड़ा तिब्बती राजनीतिक कैदी

Thursday, Sep 17, 2020 - 08:10 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): चीन ने तिब्बत के राजनीतिक कैदी फाग्पा को जेल में 8 साल कैद रखने के बाद रिहा कर दिया है। पूर्वी तिब्बत के निवासी 57 वर्षीय फाग्पा को साल 2012 में आत्मदाह करने वाले तिब्बती ल्हामो पर पेट्रोल डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अम्चोक निवासी ल्हामो ने 26 अक्तूबर 2012  में एक स्थानीय अदालत के सामने आत्मदाह कर लिया था। फाग्पा को चीनी पुलिस ने 4 दिसंबर 2012 को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे कैद की सजा सुनाई गईए जिसकी सूचना तक उसके परिवार को नहीं दी गई थी।

Jinesh Kumar