खेल-खेल में पानी की बाल्टी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, दर्दनाक मौत

Sunday, Dec 30, 2018 - 10:42 PM (IST)

गरली (रविंद्र): परागपुर में रविवार सुबह डेढ़ साल के 2 खेल रहे बच्चों में से एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। परागपुर के सोनू का लड़का सोनाक्षे (डेढ़ वर्ष) अपने चाचा के लड़के (डेढ़ वर्ष) के साथ घर में ही खेल रहा था। परिवार वाले घर की दिनचर्या में मशगूल थे कि घर में ही रखी पानी की बाल्टी में अचानक खेलते-खेलते सोनाक्षे पानी की भरी बाल्टी में गिर गया और जब तक परिजनों को पता लगता तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिर भी उसे पहले परागपुर में दिखाया गया, जहां से उसे देहरा के सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टर और टीम सदस्यों ने भरसक प्रयास किया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि पहले हम परागपुर के अस्पताल ले गए और डाक्टरों ने उसे देहरा ले जाने की सलाह दी लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

Vijay