कांग्रेस में घमासानः CM वीरभद्र सिंह ने विरोधियों पर दिया बड़ा बयान

Sunday, Sep 10, 2017 - 06:00 PM (IST)

निरमंड (बिशेषर)- कांग्रेस में मची उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विरोधियों पर बड़ा बयान दिया है। निरमंड पहुंचे वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनके विरोधी क्या कर रहे हैं, इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनके लिए सारा हिमाचल एक है। मुख्यमंत्री ने निरमंड और जगातखाना के लिए करोड़ों की योजनाएं दी। सीएम ने जगातखाना में अढ़ाई करोड़ की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस योजना से 31 गांवों को फायदा होगा। उन्होंने  जगातखाना  को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू जिला के तहत आनी उपमंडल के दूर दराज क्षेत्रों तक विकास कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए है। उन्होंने खुद कई कई दिनों का पैदल दौरा कर लोगों की समस्याएं को समझा है। वीरभद्र सिंह ने लोगों से विधानसभा चुनाव में विकास को देखते हुए मतदान करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, रामपुर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव  नंद लाल, आनी के विधायक खूब राम भी मौजूद थे।