Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू के चचेरे भाई कुलदीप सिंह का हुआ निधन
punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 05:09 PM (IST)

नादौन (जैन): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चचरे भाई कुलदीप सिंह (65) पुत्र स्वर्गीय ऊधम सिंह का देहांत हो जाने से क्षेत्रभर में शोक की लहर है। कुलदीप सिंह ने शनिवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे मझयार गांव में स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।
बता दें कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर नादौन के मानपुल गांव पहुंचे और अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ विधायक संजय अवस्थी, कैप्टन रणजीत सिंह व डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे। मानपुल गांव में मानखड्ड किनारे सैंकड़ों लोगाें ने नम आंखों से शनिवार दोपहर बाद कुलदीप सिंह को अंतिम विदाई दी। वहीं उनके पुत्रों संजीव चौहान व अनिल चौहान ने अपने पिता की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।
इस दौरान सुक्खू भी काफी भावुक नजर आए। उनके साथ अर्की के विधायक संजय अवस्थी, सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी जैसे डीसी अमरजीत सिंह और एसपी भगत सिंह ठाकुर भी अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने अमतर गांव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय ठाकुर अवतार सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की। ठाकुर अवतार सिंह का कुछ समय पूर्व ही निधन हुआ था। पत्रकारों से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि वह अपने चचेरे भाई के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए थे।