देश के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे डाॅ. अम्बेदकर के आदर्श और विचार : जयराम

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 04:11 PM (IST)

शिमला (याेगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय संविधान के निर्माता और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री डाॅ. भीवराव अम्बेदकर की 64वीं पुण्यतिथि पर रविवार काे अम्बेदकर चाैक शिमला में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ. अम्बेदकर के विचार और आदर्श देश के करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उत्कृष्ट योगदान के अतिरिक्त डाॅ. अम्बेदकर दलित क्रांति के पथ प्रदर्शक भी थे। इस माैके पर शहरी विकास और कानून मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और विभिन्न क्षेत्रों के गण्यमान्य व्यक्तियों ने संविधान निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News