शिमला में चरस तस्करी का भंडाफोड़: डिलीवरी देने आए थे शिमला... पुलिस ने रास्ते में ही दबोचे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:06 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। शिमला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने बालूगंज थाना क्षेत्र के टुटू इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू जिले के दो तस्कर अपनी निजी गाड़ी में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप लेकर शिमला शहर में डिलीवरी देने आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली। चेकिंग के दौरान गाड़ी से एक कैरी बैग मिला, जिसमें छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर रखी गई 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार (35) और इन्द्रजीत (28) के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के मशाडा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालूगंज थाने में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News