पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान 2 युवकों से चरस बरामद, गिरफ्तार

Friday, Nov 20, 2020 - 09:03 AM (IST)

नूरपूर (राकेश): थाना क्षेत्र नूरपूर के तहत बीती रात नूरपुर पुलिस ने नूरपुर के छतरोली नामक स्थान पर करनजीत निवासी वुंगल वदानी उम्र 20 वर्ष व रविंद्र कुमार निवासी मुतकारा सुजानपुर जिला पठानकोट पंजाब से 130.59 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस थाना नूरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान पंजाब के इन 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।

Jinesh Kumar