सफलता: बिलासपुर पुलिस ने पकड़ी HRTC बस में शिमला से बैजनाथ जा रही चरस

Tuesday, Jun 25, 2019 - 11:35 AM (IST)

बिलासपुर(मकेश): बिलासपुर पुलिस ने सोमवार शाम 7:30 बजे के करीब ब्रहमपुखर के पास NH पर नाका लगाया हुआ था। जिसके चलते उन्होंने एक HRTC की बस जो शिमला से बैजनाथ जा रही थी उसे तलाशी के लिए रोका। इस दौरान उन्होंने बस(HP 53A-8370) में सवार एक व्यक्ति से 554 ग्राम चरस बरामद की। जोकि बस की 32 नम्बर सीट पर सवार था। जिसकी पहचान मनोज कुमार (33) सुपुत्र सेर सिंह गांव करोट डाकघर डोबा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रुप में हुई। जिस पर थाना बरमाणा में मनोज कुमार उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा ND&PS एक्ट पंजीकृत किया गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर की SIU टीम के मुख्यआरक्षी अनिल कुमार शर्मा ,आरक्षी राजेश ठाकुर ,आरक्षी मनीष ठाकुर की तीन सदस्यों वाली छोटी सी टीम नेचरस पकड़ने में सफलता हासिल की।

kirti