धर्मशाला केंद्र में BEd के PCP शैड्यूल में हुअा बदलाव, जाने क्या

Friday, Mar 10, 2017 - 01:42 PM (IST)

शिमला: अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में बी.एड. व एम.ए. एजुकेशन के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पी.सी.पी.) के शैड्यूल में बदलाव किया गया है। अब यह पी.सी.पी. 8 अप्रैल से शुरू होंगे। इक्डोल प्रबंधन ने संशोधित शैड्यूल जारी कर दिया है। इस शैड्यूल के तहत क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में बी.एड. द्वितीय वर्ष के पी.सी.पी. अब 8 से 27 अप्रैल तक आयोजित होंगे जबकि एम.ए. एजुकेशन द्वितीय सैमेस्टर के पी.सी.पी. 16 से 25 अप्रैल तक आयोजित होंगे। इसके अलावा एम.ए. एजुकेशन के चौथे सैमेस्टर के पी.सी.पी. 8 से 17 अप्रैल तक आयोजित होंगे।


शैड्यूल में हुअा बदलाव
इक्डोल प्रबंधन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत बी.एड. प्रथम वर्ष पी.सी.पी. के शैड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया और यह पी.सी.पी. 15 मार्च से 3 अप्रैल तक पूर्व में निर्धारित तिथियों के तहत ही आयोजित होंगे। इसके अलावा बी.ए., बी.कॉम. दूसरे, चौथे व 6वें सैमेस्टर के पी.सी.पी. 10 से 31 मार्च तक इक्डोल भवन शिमला में आयोजित होंगे। इक्डोल के निदेशक प्रो. पी.के. वैद्य ने कहा कि क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला में बी.एड. व एम.ए. एजुकेशन के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम (पी.सी.पी.) के शैड्यूल में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित जानकारी इक्डोल की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियोंको डाक द्वारा भी सूचित किया गया है।