मौसम के बदले मिजाज ने फिर बढ़ाई ठंड, रोहतांग में ताजा बर्फबारी

Friday, May 04, 2018 - 12:36 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल में मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में गिरावट आई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को रोहतांग दर्रे समेत मढ़ी में ताजा बर्फबारी हुई। जिससे सैलानियों के चेहरों पर रौनक आ गई। बताया जाता है कि हाल ही में प्रशासन ने मनाली-रोहतांग मार्ग को पर्यटकों के लिए मढ़ी तक खोल दिया था। लेकिन अब फिर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। रोहतांग में बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।


उल्लेखनीय है कि मई महीने में शुरू हुई भारी बारिश से गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है, लेकिन किसानों को इससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवभूमि में इस समय गेंहू की कटाई शुरू हो गई है ऐसे में बारिश से फसल बर्बाद हो रही है।

 
 

Ekta