मैक्लोडगंज थाना प्रभारी समेत सारा स्टाफ बदला

Tuesday, Nov 06, 2018 - 06:57 PM (IST)

धर्मशाला : पिछले हफ्ते जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज थाने में एक हवलदार को विजिलेंस विभाग ने रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा था। वही इस मामले के बाद जिला कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने सख्त करवाई करते हुए मैक्लोडगंज थाने के 12 कर्मचारियों का तबदला कर दिया, साथ ही थाना प्रभारी का भी तबादला कर दिया है। मैक्लोडगंज थाने के 12 पुलिस कर्मचारियों को धर्मशाला पुलिस लाइन में तैनात कर दिया है। पुलिस लाइन धर्मशाला से 14 पुलिस कर्मचारियों को मैक्लोडगंज थाने में तैनात कर दिया है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल के इस कदम के बाद जिला कांगड़ा पुलिस में हड़बड़ी मच गई है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा की कुछ तबादले समयावधि पूरी होने कारण तबादले होते है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस लाइन से पुलिस कर्मचारी वहां लगाए गए हैं। 

Jinesh Kumar