चंडीगढ़-मनाली NH पर भूस्खलन से रुकी वाहनों की रफ्तार, यातायात बंद (Video)

Friday, Aug 09, 2019 - 12:12 PM (IST)

 बिलासपुर (मुकेश) : चंडीगढ़-मनाली- 205 राष्ट्रीय राजमार्ग पर छडोल व पंजपीरी के पास अचानक भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और पत्थर गिर गए। जिस कारण यह दोनों मार्ग यातायात बंद हो गए है।  


जिससे कुल्लू मनाली जाने वाले पर्यटकों और मणिकर्ण साहब जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है।  

सड़क से यातायात बहाल करने की प्रशासन की कोशिश जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क बंद होने के कारण लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

kirti