कुदरत का कहर : आसमानी बिजली गिरने से 6 लोग झुलसे

Saturday, Jul 21, 2018 - 07:55 PM (IST)

चामुंडा: डाढ गांव के चमोटू के वार्ड नं. 1 में माधो राम के घर शादी का माहौल चला हुआ था कि एकाएक दोपहर साढ़े 12 बजे आसमानी बिजली यमुना देवी के घर पर गिरी, जिससे वहां बैठे 6 लोग झुलस गए। शादी में शरीक होने आई महिला की पूरी पीठ आसमानी बिजली गिरने से जल गई वहीं अन्य लोगों के भी इसकी चपेट में आने से उनकी बाजू व टांगें झुलस गई हैं, वहीं साथ लगते घर अनु देवी की बाजू व पैर का अंगूठा बिजली गिरने से फट गया वहीं उनके देवर को भी बिजली का हल्का झटका लगा। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर भेज दिया गया है। इसके साथ ही बिजली के उपकरण भी जल गए हैं। स्थानीय प्रधान सरला देवी ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त दोनों ही परिवार गरीब हैं तथा इनकी प्रशासन की ओर से आॢथक सहायता की जाए।  

 

Kuldeep