बठिंडा के श्रद्धालु ने मां चामुंडा के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 12:09 AM (IST)

चामुंडा (ब्यूरो): श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं पंजाब राज्य के श्रद्धालु सुमित बंसल निवासी विशाल नगर बठिंडा ने मन्नत पूरी होने पर मां चामुंडा को सवा किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। इससे पूर्व मंदिर के पुजारी बबलू ने छत्र की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत मां चामुंडा को अॢपत किया। मंदिर प्रशासन की ओर से बंसल को मां का सरोपा भेंट किया गया तथा रक्षा कवच के रूप में मौली बांधी गई। सुमित बंसल ने बताया कि वह पिछले 21 वर्षों से मां चामुंडा के दरबार में परिवार सहित हाजिरी लगा रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News