अज्ञात शव की नहीं हुई पहचान, पुलिस ने अंतिम संस्कार करवाया

Monday, Jun 11, 2018 - 09:59 PM (IST)

चम्बा : बीते दिनों कांडी पुल के पास बैरा-स्यूल नदी में मिले शव की पहचान न होने के चलते पुलिस ने सोमवार को उक्त शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर परिषद चम्बा को सौंप दिया। जिला मुख्यालय में मुख्य श्मशानघाट भगौत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने इस अज्ञात शव को पहचान के लिए करीब 3-4 दिनों तक मैडीकल कालेज चम्बा के शवगृह में रखा लेकिन कोई शव की पहचान नहीं कर पाया। इस वजह से पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को अंजाम देने के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। शव बुरी तरह से सड़-गल चुका था जिसके चलते उससे बदबू आनी शुरू हो गई थी। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।

 

Kuldeep