चंबा-तीसा मार्ग पर कुदरत का कहर जारी, लोगों की मुश्किलें बढ़ी

Friday, Mar 22, 2019 - 02:04 PM (IST)

चंबा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। बारिश के बाद धूप खिलने से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आने लगी है। जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को चंबा-तीसा मार्ग फिर भूस्खलन के चलते बंद हो गया जिसके चलते 25 स्व अधिक पंचायतों का संपर्क शेष दुनिया से कट गया। भारी मात्रा में हुए भूस्खलन से मार्ग पिछले चार घंटों से बंद पड़ा हुआ है।

दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी -लंबी कतारें लगी हुई है। लोगों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार सुबह से कर रहे हैं। लेकिन अभी तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद पूरी तरह तबाही का आलम देखने को मिल रहा था लेकिन अचानक अब धूप खिलने के बाद परेशांनी उसी तरह की देखने को मिल रही है। लोगों की मुश्किलें कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी कार्य कर रही है जिसके चलते अभी तक मार्ग को बहाल नहीं किया गया है।

Ekta