महिला अंडर-19 चैलेंजर चैंपियनशिप में दम दिखाएगी चम्बा की नैंसी

Tuesday, Oct 26, 2021 - 04:58 PM (IST)

चम्बा (नीलम): जयपुर में में होने वाली चैलेंजर प्रतियोगिता में हिमाचल की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ी अपना हुनर दिखएंगी। यह प्रतियोगिता सी.सी.सी.आई. द्वारा  25 अक्तूबर से 7 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में ए.बी.सी.डी. टीमों का गठन किया गया है। इन्हीं चार टीमों में से महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हिमाचल की तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इसमें चम्बा की नैंसी भी शामिल है। यह चयन हाल ही में संपन्न हुए महिला अंडर-19 अंतर्राजीय टूर्नामैंट में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस टूर्नामैंट में नैंसी का अच्छी प्रदर्शन को देखकर उसका चयन हुआ है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बिलासपुर की शिवाली ठाकुर व मंडी की साक्षी ठाकुर अपनी प्रतिभा को दिखाएगी। चम्बा की नैंसी का महिला अंडर-19 चैलेंजर चैंपियनशिप में खेलने को लेकर जिला के साथ-साथ हिमाचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। नैंसी चम्बा जिला के छतराड़ी क्षेत्र से की रहने वाली हैं। उन्हें पहले से ही क्रिकेट खेलने का शोक था। इससे पहले भी कई मैच खेल चुकी हैं और उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसी के चलते उनका चयन महिला अंडर-19 चैलेंजर चैंपियनशिप में हुआ है।  

 

Content Writer

Kaku Chauhan