बाइक हादसे में युवक की मौत, एक घायल

Monday, Oct 19, 2020 - 10:20 PM (IST)

चम्बा (काकू): चंबा-घतरेड मार्ग पर लेरा के निकट सोमवार देर शाम बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। उपचाराधीन घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने की है।

Kuldeep