ऊना में अज्ञात वाहन की टक्कर से चम्बा निवासी की मौत

Saturday, Dec 29, 2018 - 04:40 PM (IST)

अम्ब: जिला ऊना के अंतर्गत आते ठठल गांव में हुए एक सड़क हादसे में चम्बा निवासी एक कामगार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से काल का ग्रास बना गया, वहीं सड़क हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सायं पंचायत घर ठठल के सामने ङ्क्षलक रोड पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।

निजी उद्योग में कार्यरत था व्यक्ति

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलैंस कर्मियों को दी, जिस पर मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलैंस कर्मियों ने घायल व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल लाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान कर्म चंद पुत्र सरनू राम निवासी अखर तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है जोकि स्थानीय निजी उद्योग में कार्यरत था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 279, 304ए व 187 एम.वी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार हुए वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है।

Vijay