सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, मां-बेटी को मिली दर्दनाक मौत

Saturday, Jul 13, 2019 - 04:38 PM (IST)

चंबा (विनोद): हिमाचल प्रदेश के चंबा में दो स्थानों पर सड़क हादसा हो गया है। बता दें कि पहला हादसा सुबह 8 बजे चंबा-पठानकोट मार्ग पर पंजपुला में हुआ। जहां एक एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गई है। जिसमें 4 लोग सवार थे जिनमें से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि बाप-बेटा घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बनीखेत का पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। वहां पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटना मे घायलों को नजदीकी अस्पताल डलहौजी ले जाया गया। यहां पर चिकित्सक ने शलिनी व पाविनी को मृत घोषित कर दिया। 

इस दुर्घटना में अभिषेक व परिचित को चोटें आई हैं। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही थी। मृतकों की शिनाख्त शालिनी पत्नी अभिषेक उम्र 35 वर्ष और पाविनी पुत्री अभिषेक उम्र 13 वर्ष के रुप में पर हुई है। वहीं अभिषेक कुमार पुत्र कश्मीर सिंह गांव व डाकघर हरदासपुर, जिला चंबा उम्र 36 वर्ष और परिचित पुत्र अभिषेक उम्र 7 वर्ष के रुप में हुई है।

वहीं दूसरा हादसा चंबा वाया जोत मार्ग पर बख्तपुर में हुआ। जहां गजनुई क्षेत्र का संजीव पुत्र फेंफा राम निवासी धनाली बीती रात घर लौट रहा था इस दौैरान ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 200 पीट गहरी खाई में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों को इस हादसे का पता लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

kirti