पी.डब्ल्यू.डी. को मिली सफलता, 12 घंटे बाद चम्बा-पठानकोट एन.एच. बहाल

Monday, Sep 24, 2018 - 10:44 PM (IST)

चम्बा : हिमाचल प्रदेश में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से जहां करोड़ों का नुक्सान हुआ है, वहीं लोक निर्माण विभाग भी इससे अछूता नहीं रहा है तथा भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग की कई सड़कों को क्षति पहुंची है इसी कड़ी के तहत चम्बा-पठानकोट एन.एच. बीते लगभग 12 घंटों से भू-स्खलन के कारण बंद हो गया था जिससे इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद विभाग अपनी मशीनरी लगाकर एन.एच. को बहाल करने में जुटा हुआ था। लगभग 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार देर शाम एन.एच. को बहाल कर दिया गया है।

Kuldeep