चम्बा-मानी मार्ग पर दरकी पहाड़ी, एक घंटा बंद रहा यातायात

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 06:16 PM (IST)

चम्बा (सुशील): जिले में हुई बारिश से चम्बा-मानी मार्ग पर पहाड़ी दरकने के कारण भारी मात्रा में सड़क पर मलबा आ गिरा। इसके कारण चम्बा-मानी मार्ग लगभग 1 घंटे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय युगल रणहोत्रा, राजेश ठाकुर, ओंकार सिंह, त्रिभूषण, नरेंद्र चौधरी, राम वर्मा आदि ने बताया कि मंगलवार को सुबह चम्बा-मानी मार्ग पर गैला नामक स्थान के पास भू-स्खलन हो गया।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन होने से मार्ग पर काफी मात्रा में मलबा गिर गया था। इसके कारण वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए ठप्प हो गई। इसके कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, लेकिन विभाग की जेसीबी व कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर मलबे को मार्ग से हटा दिया गया था। इसके कारण लोगों को ज्यादा समय तक मार्ग बहाल होने का इंतजार नहीं करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News