चंबा में अनियंत्रित होकर चमेरा डैम में गिरी बोलेरो, हादसे में 3 घायल (Video)

Tuesday, Aug 13, 2019 - 03:08 PM (IST)

चंबा: हिमाचल में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा जिला के लचोड़ी में एक बोलेरो जीप के साथ हादसा हो गया। मंगलवार सुबह एक बोलेरो चमेरा डैम के किनारे से नीचे जा गिरी। जिससे हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें चंबा अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुए जीप लचोड़ी में अनियंत्रित होकर डैम में जा गिरी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से जीप में सवार तीनों लोगों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुरगानी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है। घायलों के बयान के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
 

Ekta