चंबा की पलक बनी Winter Queen मनाली-2019, 10 सुंदरियों को पछाड़कर हासिल किया खिताब

Monday, Jan 07, 2019 - 12:04 PM (IST)

मनाली (सोनू): चम्बा की पलक शर्मा ने अन्य सुंदरियों को पछाड़ते हुए शरद सुंदरी-2019 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल राऊंड में 11 प्रतिभागियों को हराकर ताज पर कब्जा किया। कुल्लू की प्राशिका फर्स्ट रनरअप रही जबकि आर्य सिंह मंडी को सैकेंड रनरअप से संतोष करना पड़ा। आज 11 सुंदरियों ने फाइनल मुकाबले में भाग लिया। पलक शर्मा चम्बा, प्राजोल शर्मा लाहौल, मानवी गुप्ता मंडी, प्रियंका शर्मा मंडी सिराज, शबनम मंडी, मालविका नेगी मनाली, आर्य मंडी, भारती अत्री शिमला, इंदिरा मनाली, वैष्णवी पराशर कुल्लू और प्राशिका शर्मा कुल्लू के बीच कांटे की टक्कर हुई।

विंटर क्वीन की प्रतियोगिता शुरू होते ही मनु रंगशाला सीटियों से गूंज उठी। पहले राऊंड में सुंदरियों ने अपनी इच्छा से जजों द्वारा दिए टास्क अनुसार अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे राऊंड में सुंदरियों का सीधा सामना जजों से हुआ, उन्होंने भी सुंदरियों को अपने सवालों में खूब उलझाया। अधिकतर सुंदरियां इस दौरान सहमी सी नजर आईं। गौर हो कि हजारों लोगों के सामने अचानक किए सवाल का जवाब कितना मुश्किल रहता है यह सुंदरियों ने आज भलीभांति जाना। लगभग डेढ़ घंटे तक चली इस खूबसूरती की जंग के दौरान माइनस तापमान में भी तेजी आ गई। शरद सुंदरी को एक लाख नकद ईनाम, ट्रॉफी व ताज से सम्मानित किया गया जबकि फस्र्ट रनरअप को 50 व सैकेंड रनरअप को 30 हजार सहित ताज से सम्मानित किया।



 

Ekta