चम्बा में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

Monday, Apr 06, 2020 - 06:56 PM (IST)

चम्बा, (काकू): जिला चम्बा में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार को सुबह 7 बजकर 3 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे चम्बा रहा। जिले में बार-बार आ रहे भूकंप से लोग दहशत में हैं। एक हफ्ते में यहां करीब 25 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। 30 मार्च की रात को करीब 11:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ये झटका काफी जोरदार थे और इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 आंकी गई है। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे चम्बा रहा। भूकंप का ये झटके इतने जोरदार थे कि कई लोगों के घरों में दरारें आ गई हैं। लोग अपने बिस्तरों से उठ गए और घरों से बाहर निकल गए। काफी देर तक लोग सो नहीं पाए। हर कोई अपने व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर ङ्क्षचतित दिखा। भूकंप से कुछ लोगों के घरों में दरारें भी आ गई थीं। इससे पहले तीन दिन तक लगातार जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इनकी तीव्रता कुछ कम थी।

Kuldeep