चरस आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 01:21 AM (IST)

चम्बा : 50 ग्राम चरस सहित धरे गए युवक को पुलिस ने सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी.चम्बा डा. मोनिका ने बताया कि पुलिस रिमांड की इस अवधि में आरोपी युवक से इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां को जुटाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशे के इस व्यापार को चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है और पुलिस को इसमें भरपूर सफलता हासिल हो रही है। गौर हो कि रविवार को पुलिस थाना किहार में एक युवक के खिलाफ चरस तस्करी का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसी के चलते उसे सोमवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News