चंबा में सेना भर्ती रैली के लिए जा रहे युवकों की पलटी गाड़ी, पहुंचे अस्पताल

Tuesday, Oct 16, 2018 - 05:30 PM (IST)

चंबा: चंबा जिले के मंगला के पास जोत रोड पर एक वैन के पलटने से 10 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय वैन में 10 लोग सवार थे और वे चंबा में चल रही सेना की भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे थे।

सभी घायलों का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।   

Ekta