चम्बा-भरमौर सड़क पर पत्थर गिरने से 5 लोगों ने भाग कर बचाई जान

Saturday, Nov 16, 2019 - 10:57 AM (IST)

भरमौर (ब्यूरो): चम्बा-भरमौर मार्ग पर गहरा के समीप ऊपर से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति को चोट लगने से वह घायल हो गया। घटना के समय राकेश कुमार अपने किसी परिचित से अपने वाहन से नीचे उतर कर बात कर रहा था कि अचानक ऊपर से पत्थर गिरने शुरू हो गए, जिससे बचने के लिए वहां खड़े 5 लोग इधर-उधर भागे, मगर एक पत्थर राकेश कुमार की टांग में लग गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल राकेश को अस्पताल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर कई स्थान ऐसे हैं जिनके ऊपर या तो नई सड़कों का निर्माण हो रहा है या जो पुरानी सड़कें बनी हैं, उनकी मुरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां से बिना चेतावनी व बिना किसी व्यक्ति को सड़क पर खड़ा किए पत्थर गिरा दिए जाते हैं, जिससे अक्सर ऐसी घटनाएं पेश आती हैं। कई बार पत्थर छोटे-बड़े वाहनों पर भी गिरते हैं, जिससे कई लोगों के वाहन भी टूटे हैं। बकानी, पियूरा, मेंद्रा व उलांसा आदि मार्गों के कार्यों के कारण ये घटनाएं अक्सर घटती हैं।

वहीं चम्बा, भरमौर, लूना, दुर्गेठी, ढकोग, खड़ामुख व लहाल ढांक पर कई स्थानों पर ठेकेदारों ने अवैज्ञानिक तरीके से सड़क चौड़ाई का कार्य किए जाने के कारण कई स्थानों पर अक्सर पत्थर गिरते रहते हैं। लोगों का कहना है कि इन गिरने वाले पत्थरों को हटा देना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। शीघ्र गिराए जाएंगे खतरा बने पत्थर इस संदर्भ में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पी.पी. सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग को इन गिरने वाले पत्थरों को अतिशीघ्र गिराने के लिए कहा जाएगा।
 

kirti