चम्बा में जन जीवन अस्त-व्यस्त,सड़क संपदा को भारी नुक्सान

Monday, Jan 16, 2017 - 05:17 PM (IST)

चम्बा : इन दिनों प्रदेश भर में लगातार हो रही भारी बारिश व बर्फबारी के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त है। वंही बर्फबारी के कारण चम्बा जिला में भी सड़क संपदा को भारी नुक्सान पहुंचा है। जिला में पी.डब्ल्यू.डी विभाग को बर्फबारी के कारण हुए नुक्सान के बारे में जानकारी देते हुए चम्बा उपमंडल के एक्सियन अजीत सिंह ने बताया कि इस बर्फबारी के कारण सड़कों को भारी नुक्सान पहुंचा है। इस कारण लोगों को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

कर्मचारियों की छुट्टियां कीं रद्द 
चम्बा में हो रही लगातार बारिश व बर्फबारी से लगभग 2 करोड़ की सड़क सम्पति के नुक्सान का अनुमान है यह बात चम्बा उपमंडल के एक्सियन अजीत सिंह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने बताया कि बर्फ के कारण चम्बा में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए थे जिन्हें विभाग द्वारा फिर से बहाल कर दिया गया, वहीं उन्होंने बताया कि हिमाचल व चम्बा जिला में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी कि गई है जिसे देखते हुए विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं ताकि चम्बा में सड़क सुविधा सुचारू रूप से चले।